Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three people including a Patwari travelling in a car died after colliding with a truck.

Gurugram News: ट्रक की टक्कर से कार सवार पटवारी सहित तीन की मौत

Thu, 07 May 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three people including a Patwari travelling in a car died after colliding with a truck.
पचगांव-जमालपुर रोड पर बुधवार देर शाम मोकलवास गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में पचगांव-जमालपुर रोड पर बुधवार देर शाम मोकलवास गांव के पास ट्रक की टक्कर से ब्रेजा कार में सवार पटवारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पुखरपुर गांव निवासी कुलदीप (40), नवल सिंह (68) व समय सिंह (70) के रूप में हुई है। कुलदीप एचएसआइआइडीसी में पटवारी थे। नवल सिंह सेना से सेवानिवृत्त हवलदार थे, जबकि समय सिंह किसान थे। बताया जा रहा है कि तीनों किसी काम से बुधवार की दोपहर जमालपुर गए थे। शाम करीब छह बजे वे ब्रेजा कार से पुखरपुर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पचगांव-जमालपुर रोड पर मोकलवास गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार सामने से आए ट्रक से टकरा गई। कार को कुलदीप चला रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों लोग गाड़ी में ही फंस गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही सभी को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल तीनों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। कार को टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - उदयवीर, एएसआई व जांच अधिकारी, जमालपुर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed