{"_id":"649b1c67c3ab5a5cab070b08","slug":"three-people-died-in-three-years-due-to-water-filling-in-the-underpass-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8442-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंडरपास में पानी भरने से तीन साल में तीन लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंडरपास में पानी भरने से तीन साल में तीन लोगों की हुई मौत
Tue, 27 Jun 2023 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम शहर में अंडरपास में पानी भरने से पिछले तीन साल में तीन लोगों की मौत हो गई है। बीते रविवार की रात को हुई बारिश से खेडड़ीदौला अंडरपास में भरे पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बारिश के मौसम में यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी वर्ष 2021 में राजीव चौक अंडरपास में भी एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। वर्ष 2022 में एक 9 वर्षीय बच्चे की द्वारका एक्सप्रेस-वे के साथ भरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी।
सोमवार को खेड़कीदौला अंडरपास के पानी को जब खाली किया गया तो एक व्यक्ति का शव मिला। मृत व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अरभेंदू के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मृतक के भाई व साले ने बताया कि अरभेंदू ने शनिवार व रविवार की रात को ज्यादा शराब पी ली थी और बाहर चला गया था। खेड़कीदौला थाना प्रभारी अजय ने बताया कि परिवार की ओर से शराब के नशे में डूबने की बात कही गई है। वहीं इस हादसे के बाद खेड़कीदौला अंडरपास को बंद कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी अंडरपास में लगे सीमेंट के बैरियर के ऊपर से निकल रहे हैं।