{"_id":"681db2b3b7bebe773b0c2d06","slug":"three-people-died-due-to-exposure-to-poisonous-gas-in-a-well-in-nuh-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह के मांडी खेड़ा में दर्दनाक हादसा: कुएं में जहरीली गैस से तीन की मौत, एक गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह के मांडी खेड़ा में दर्दनाक हादसा: कुएं में जहरीली गैस से तीन की मौत, एक गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 09 May 2025 01:16 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 09 May 2025 01:16 PM IST
सार
फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नूंह के मांडी खेड़ा में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नूंह जिले के मांडी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ हैं। जिसमें कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब 19 वर्षीय मोनिस, मुरादाबाद निवासी, सफाई के लिए एक पानी के कुएं में उतरा। कुंएं में जहरीली गैस, संभवतः मीथेन, होने के कारण वह बेहोश होकर गिर गया। मोनिस को बचाने के लिए रशीद (40) पुत्र मतीन, समीर (20) पुत्र लियाकत और शौकीन पुत्र इकबाल, सभी मांडी खेड़ा निवासी, कुंएं में उतरे। गैस की चपेट में आने से मोनिस, रशीद, और समीर की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई। शौकीन को स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से निकालकर मांडी खेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गैस के स्रोत की जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। मृतकों में एक युवा कांग्रेस नेता के पिता भी बताए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सहायता और मुआवजे का आश्वासन दिया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कुओं और बंद स्थानों में सफाई से पहले गैस की जांच और उचित सुरक्षा उपायों का पालन जरूरी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अलर्ट मोड में रेलवे: जम्मू-राजस्थान वाली ट्रेनों के बदले रूट-टाइम, ये ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन