फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three new automatic ticket vending machines will be installed at the railway station.

Gurugram News: रेलवे स्टेशन पर लगेंगी तीन नई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें

Sat, 27 Jun 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three new automatic ticket vending machines will be installed at the railway station.
अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। स्टेशन पर पुरानी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (एटीवीएम) की जगह अब तीन नई आधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। नई मशीनें स्टेशन पर पहुंच चुकी हैं और जून माह के अंत तक इन्हें टिकट घर तथा मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थापित कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।



रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में लगी एटीवीएम काफी पुरानी हो चुकी हैं, जिनमें आए दिन तकनीकी खराबियां आने के कारण यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बढ़ती यात्री संख्या और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने इन मशीनों को आधुनिक तकनीक वाली नई एटीवीएम से बदलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन




नई मशीनों के संचालन से अनारक्षित टिकट जारी करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और सुगम होगी। इससे टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों में भी कमी आने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुड़गांव रेलवे स्टेशन अधीक्षक भूर सिंह मीना ने बताया कि गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर तीन नई मशीनें लगाई जा रही हैं। नई मशीनें उन्नत तकनीक से लैस हैं और पहले की तुलना में अधिक तेजी तथा बेहतर दक्षता के साथ कार्य करेंगी, जिससे यात्रियों को टिकट लेने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed