फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three missing girls were found and reunited with their families.

Gurugram News: तीन गुमशुदा लड़कियों को ढूंढ़कर परिजनों से मिलाया

Mon, 13 Jul 2026 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Three missing girls were found and reunited with their families.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलों में गुमशुदा हुई तीन लड़कियों को महज 24 से 48 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढकर परिजनों के हवाले किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से परिवारों में खुशी का माहौल है और परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

पहले मामले में 09 जुलाई को सेक्टर-45 निवासी एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय बेटी के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में शिकायत पुलिस थाना सेक्टर-40 में दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर गहन जांच शुरू की। 24 घंटे के भीतर लड़की को सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे मामले में 5 जुलाई थाना सेक्टर-40 में एक अन्य व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए तकनीकी सहायता के माध्यम से बच्ची का सुराग असम में लगाया और उसे सकुशल ढूंढा। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं एवं काउंसलिंग पूरी करने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में 06 जुलाई को थाना सदर में 14 वर्षीय लड़की के घर से लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही शुरू की। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर पश्चिम-बंगाल से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। कानूनी प्रक्रिया एवं काउंसलिंग पूर्ण करने के बाद उसे भी उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।


गुरुग्राम पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई बच्चा, महिला अथवा अन्य व्यक्ति गुम हो जाए तो इसकी सूचना बिना किसी विलंब के अपने नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। समय पर दी गई सूचना से पुलिस तत्काल कार्यवाही करके गुमशुदा व्यक्ति को शीघ्र सकुशल तलाश करके उसके परिजनों से मिलाने में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed