{"_id":"6054a92a8ebc3ec39955f286","slug":"three-miscreants-who-shot-for-intentions-of-murder-arrested-gurgaon-news-noi5722551180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की नीयत से गोली चलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की नीयत से गोली चलाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव बैरहमपुर में बृहस्पतिवार शाम को हत्या की नीयत से गोली चलाने वाले तीन बदमाशों को सेक्टर-31 अपराध शाखा ने सेक्टर-38 के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-65 गुरुग्राम निवासी महेश कुमार, ऋषि व तावड़ू के रंगाला थाना निवासी कर्मबीर के रूप में की गई है। आरोपियों के पास से पुलिस ने वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-65 अपराध शाखा को बृहस्पतिवार की देर शाम सूचना मिली कि गांव बैरहपुर निवासी रवि भाटी को गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब पुलिस टीम सेक्टर-56 स्थित प्रतीक्षा अस्पताल पहुंची तो पता चला कि गांव के ही हिमांशु और मोहित को गोली लगने के कारण भर्ती किया गया है। जांच के दौरान सामने आया कि गांव के रहने वाले बिजेंद्र और महेश के बीच ठेकेदारी करने के लिए विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले महेश ने एक प्लांट पर चारदीवारी करने की मनाही की थी। काम करने पर गोली मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार शाम 7 बजे महेश और उसके दो साथी ऋषि, कर्मबीर ने गांव के एक प्लांट पर पहुंचकर बिजेंद्र के भाई आकाश को गोली मारकर घायल कर दिया है।
इसके अलावा आरोपियों ने सुनार फार्म के मालिक मोहित शुक्ला और हिमांशु मिश्रा को गोली मार दी। आरोपी अपने साथियों के साथ कार में फरार हो गया। इसके बाद सेक्टर-31 के अपराध शाखा के एसआई ने सूचना के आधार पर घटना में शामिल तीन आरोपियों को कार सहित सेक्टर-31 इलाके से काबू कर लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ में घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद के प्रयास किये जाएंगे।