फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three miscreants of Delhi arrested in encounter, two absconding

मुठभेड़ में दिल्ली के तीन बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants of Delhi arrested in encounter, two absconding
गुरुग्राम। शहर व आसपास के इलाकों में वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को अपराध शाखा पुलिस सेक्टर-31 ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-114 में दिल्ली बॉर्डर के नजदीक हुई इस मुठभेड़ में एक हैड कांस्टेबल घायल हो गए हैैं। इस दौरान दो बदमाश भागने में भी सफल रहे। गिरफ्तार हुए तीन बदमाशों पर पहले से ही हत्या, लूट के 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। तीनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम सहित एनसीआर के अन्य शहरों में लगातार वारदात को अंजाम दे रहे दिल्ली के बदमाशों की बृहस्पतिवार शाम गुरुग्राम पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। सेक्टर-114 में लगाए गए नाके को देखकर बदमाशों ने टक्कर मार दी और फायरिंग भी की। इस घटना में हैड कांस्टेबल बीर सिंह घायल हो गए। मौके पर पुलिस ने तीन बदमाश पकड़ लिए जबकि दो फरार हो गए। आरोपियों की पहचान नजफगढ़ निवासी दारा सिंह उर्फ धारा, अमित कुमार उर्फ मीत व अभिनव शर्मा के रूप में हुई है। बजघेड़ा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जमानत पर चल रहे थे रिहा
अपराध शाखा सेक्टर-31 प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों ही बदमाश जमानत पर रिहा चल रहे थे। वारदात को अंजाम देने लिए गुरुग्राम आए थे। सूचना के बाद सब इंस्पेक्टर नीरज की टीम ने सेक्टर-114 में दिल्ली बॉर्डर के नजदीक नाकाबंदी की। इस दौरान महिंद्रा थार गाड़ी को टीम ने रुकवाने की कोशिश की तो आरोपियों ने नाके पर टक्कर मार दी। टक्कर हैड कांस्टेबल बीर सिंह को लगी, जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद जब टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार हुए साथियों की हुई पहचान
रिमांड के दौरान पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान फरार हुए उनके साथियों के नाम उगलवा लिए हैं। उन्होंने साथियों के नाम पुलिस को चेतन बॉक्सर व पानीपत निवासी बिट्टू बताया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने गाड़ी को खेड़कीदौला थाना क्षेत्र से चोरी की थी। धारा पर दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में 30 से अधिक हत्या, हत्या का प्रयास, लूट समेत चोरी व अन्य मामले दर्ज हैं। अमित कुमार उर्फ मीत पर भी करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। अभिनव पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को चार दिन की रिमांड पर आरोपियों से अन्य वारदातों के भी खुलासे का प्रयास किया जाएगा।

मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लिया है। पूछताछ में इनसे कई अहम जानकारी मिली हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- नीरज, जांच अधिकारी (एसआई)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed