{"_id":"68efa85ae554cf3eea02aab9","slug":"three-lakh-students-participated-in-the-quiz-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69859-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीन लाख छात्रों ने लिया क्विज कंपटीशन में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीन लाख छात्रों ने लिया क्विज कंपटीशन में भाग
विज्ञापन
यातायात पुलिस की ओर से रोड सेफ्टी एंड अवेयरनेस पर आयोजित की गई क्विज प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के निर्देशानुसार एवं पुलिस आयुक्त गुरुग्राम विकास अरोड़ा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की ओर से रोड सेफ्टी एंड अवेयरनेस क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 733 शैक्षणिक संस्थानों, जिनमें 695 सरकारी एवं निजी स्कूल, आठ आईटीआई, तीन पॉलिटेक्निक कॉलेज और 27 डिग्री कॉलेज के लगभग तीन लाख छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी संस्थानों में क्विज परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक साथ आयोजित की गई।
क्विज प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था। कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12 और कॉलेज स्तर पर। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गए थे। सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों का अगला चरण ब्लॉक स्तर पर निकट भविष्य में आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान सभी एसीपी और यातायात निरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों का दौरा कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।