फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three lakh cheated on the pretext of installing solar panels

सोलर पैनल लगवाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे

Sat, 14 Aug 2021 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Three lakh cheated on the pretext of installing solar panels
गुरुग्राम। गांव धर्मपुर में एक किसान को प्रधानमंत्री किसान कुसुम योजना में सब्सिडी पर सोलर पैनल लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। रुपये देने के एक साल बाद भी सोलर पैनल नहीं लगा। थाना राजेंद्र पार्क में बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव धर्मपुर निवासी चमन लाल ने बताया कि उनके इलाके में बिजली की समस्या रहती है। ट्यूबवेल नहीं चल पाते। एक साल पहले एक व्यक्ति का फोन आया, उसने खुद को सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी का कर्मचारी बताते हुए प्रधानमंत्री किसान कुसुम योजना में सब्सिडी पर सोलर पैनल लगवाने की बात कही।
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर उन्होंने दस्तावेज की जानकारी देकर आवेदन करा दिया। इसके बाद फोन करने वाला व्यक्ति समय-समय पर सोलर पैनल के नाम पर किसान से रुपये लेता रहा। इस तरह वह करीब तीन लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा चुका तो पीड़ित ने जल्द से जल्द काम करने को कहा। किसान ने बताया कि आरोपी साल भर से उन्हें आश्वासन दे हा है। वह ठग है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed