फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three dead in road accidents

Gurugram News: सड़क हादसों में तीन की मौत

Wed, 13 Aug 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three dead in road accidents
परिवार वालों की शिकायत पर वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने संबंधित थानों में परिवार वालों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस सभी मामलों की छानबीन कर रही है।
बादशाहपुर थाना क्षेत्र में सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर बीते सोमवार की रात को टायर फटने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान मोहम्मदपुर झाड़सा गांव निवासी विकास (22 वर्ष) के रूप में हुई है। विकास अपनी कार से सोमवार की रात करीब 12 बजे फरीदाबाद से अपने घर की ओर जा रहा था। कार को उसका दोस्त साकिन चला रहा था। जब कार एसपीआर पर पहुंची तो कार का अगला टायर फटने के बाद असंतुलित होकर तीन-चार बार पलटी और एक पोल से टकरा गई। बादशाहपुर थाने की पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं सदर थाना क्षेत्र में हीरो होंडा चौक के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के मुंबई निवासी प्रह्लाद शंकर वर्मा के रूप में हुई है। प्रह्लाद शंकर वर्मा गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता था। बीते सोमवार की रात करीब 11.30 बजे वह अपनी कार से जा रहा था। जब वह हीरो होंडा चौक के पास पहुंचा तो एक ट्रक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। सदर थाने की पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के खानपुर निवासी दयाकिशन जोशी के रूप में हुई है। बीते सोमवार की शाम वह अपनी बाइक से गुरुग्राम आया था और जब वह खुशबू चौक से फरीदाबाद रोड पर जा रहा था तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि दयाकिशन एक निजी कंपनी में काम करता था। डीएलएफ फेस-1 थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed