फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three days no entry for heavy vehicle in Delhi Traffic advisory issued

दिल्ली में तीन दिन नो एंट्री: ट्रैफिक एडवाइजरी की गई जारी, भारी वाहनों के रूट डायवर्ट; वर्क फ्रॉम होम की सलाह

Fri, 01 Sep 2023 10:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Sep 2023 10:17 PM IST
सार

भारी वाहनों को पचगांव से केएमपी के रास्ते आगे भेजा जाएगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी बसों को इफ्को चौक से डायवर्ट करते हुए एमजी रोड आया नगर के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Three days no entry for heavy vehicle in Delhi Traffic advisory issued
दिल्ली में तीन दिन भारी वाहनों की नो एंट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर साइबर सिटी में तैयारियां जोरों पर हैं। बैठक के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 7 सितंबर की रात 12 बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक दिल्ली में बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी। यह पाबंदी धौला कुआं रूट पर होगी। 

विज्ञापन

इस रूट पर न केवल भारी वाहन, बल्कि बसों को भी दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। इसके अलावा इस रूट पर निजी वाहनों से जाने वालों को भी उस वक्त रोका जाएगा जब विदेशी डेलीगेट्स की मूवमेंट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज ने बताया कि दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम 9 सितंबर को है, जबकि 8 सितंबर से डेलीगेट्स का दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। वहीं कुछ डेलीगेट्स होटल लीला व ट्राइडेंट होटल में ठहरेंगे। ऐसे में यहां भी वाहनों की मूवमेंट रोकी जाएगी, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशान होना पड़ सकता है। वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। 

विज्ञापन

भारी वाहनों को पचगांव से केएमपी के रास्ते आगे भेजा जाएगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी बसों को इफ्को चौक से डायवर्ट करते हुए एमजी रोड आया नगर के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा। वहीं, गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी और अन्य कंपनियों को कहा गया है कि शनिवार व रविवार को उनकी कंपनी का अवकाश होता है। ऐसे में वह शुक्रवार 8 सितंबर को भी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने दिया जाए, ताकि वाहनों की आवाजाही कम हो जाए और विदेशी मेहमानों के आवागमन को सुगम बनाया जा सके।

तावडू के होटल में रुकेंगे विदेशी
डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि रविवार से ही विदेशी मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। तावडू स्थित आईटीसी ग्रांड होटल में विदेशी रुकेंगे। ऐसे में दिल्ली से गुरुग्राम के रास्ते तावड़ू तक उनकी आवाजाही रहेगी। इस दौरान किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

तैयारियों को लेकर होगी मॉकड्रिल
डीसीपी ने बताया कि जी-20 की तैयारियों को लेकर जल्द ही मॉकड्रिल की जाएगी और वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया जाएगा। हाईवे पर वाहनों के ब्रेकडाउन होने की स्थिति में इन्हें तुरंत हटाने के लिए क्रेन का भी इंतजाम किया जाएगा। रूट डायवर्जन और दिल्ली में नो एंट्री के मद्देनजर शहर की अंदरूनी सडक़ों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए 100 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

एयरपोर्ट जाने वाले जल्दी घर से निकलें
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि इस दौरान हवाई अड्डे जाने वालों को सबसे अधिक परेशानी होगी। घर से निकलने से पहले वह समय लेकर चलें। दिल्ली किसी को जाना है तो मेट्रो का प्रयोग करें। कार से अगर जा रहे हैं तो महरौली रोड का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed