फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three-day National Women's Conference begins

Gurugram News: तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन हुआ शुरू

Sat, 08 Nov 2025 05:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Three-day National Women's Conference begins
पटौदी। धार्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज के बिलासपुर क्षेत्र स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर के दादी प्रकाशमणी सभागार में आध्यात्मिकता से महिला सुरक्षा विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े सदस्य व गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन योगिनी एसोसिएशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आरएच लता शामिल हुईं। उनका कहना है कि महिला सुरक्षा के लिए आध्यात्मिकता जरूरी है। महिलाओं में आत्म सम्मान का भाव होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि असुरक्षा का प्रमुख कारण अनेक सामाजिक विसंगतियां हैं। परिवारों में संस्कारों का बहुत बड़ा अभाव है। आध्यात्मिकता हमें अन्दर की आवाज सुनने के लिए प्रेरित करती है। आयोजन को पूनम मल्होत्रा, डॉ. सविता, किरण श्रीवास्तव, गौरी सरीन, डॉ. गीता, दिव्या मिगलानी, बीके पुष्पा व शक्ति ने भी संबोधित किया। आयोजन को सफल बनाने में चांद बजाज, सिमरन, आरोही, आर्या, बीके लता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed