{"_id":"68d17c2e650e14e17005c3e1","slug":"three-day-kabaddi-tournament-begins-in-jewar-along-with-navratri-festival-gurgaon-news-c-23-1-lko1064-76051-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जेवर में नवरात्र महोत्सव के साथ तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जेवर में नवरात्र महोत्सव के साथ तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर में रविवार को 61वां वार्षिक नवरात्र महोत्सव आरंभ हुआ। श्री दुर्गे मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने ध्वजारोहण कर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन किया। मेले में विशेष आकर्षण के रूप में पहले दिन महिला कबड्डी प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा सहित पांच राज्यों की बालिका कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन चार लीग मैच खेले गए जिसमें खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा शाम 7 बजे से रात एक बजे तक कलाकारों ने रामलीला मंचन किया। 10 दिनों तक चलने वाले नवरात्र महोत्सव में विराट महा दंगल, भव्य झांकी यात्रा का भी आयोेजन होगा। मेला 21 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, मेला अध्यक्ष बंटी सिंघल, नरेंद्र गोयल, समिति निर्देशक कुलदीप पंडित, बृजमोहन शर्मा, कपिल शर्मा, सुभाषचंद गर्ग, महंच श्री 1008 गोपालदास जी महाराज, कपिल व्यास, पुजारी हनुमान दास मौजूद रहें।
-- -- --
झंडेवालान से लाए मां की अखंज ज्योत
दनकौर/रबूपुरा (संवाद)। दनकौर के नव दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने माता रानी की मूर्ति का श्रृंगार कर भजनों का पाठ किया। बिलासपुर के स्थानीय निवासी पदयात्रा करके नई दिल्ली स्थित झंडेवालान मंदिर से अखंड ज्योत लेकर पहुंचे। डीजे की धुन पर झूमते हुए मंदिर पहुंचकर अखंड ज्योति स्थापित की। वहीं, रबूपुरा के मंदिरों में भी भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। कस्बे की रबूपुरा रुस्तमपुर मार्ग पर स्थित जौनमाना चामुंडा मंदिर, कस्बा स्थित देवी मंदिर, गंगा मंदिर, हनुमान मंदिर, सीताराम मंदिर समेत सभी मंदिरों में दिनभर देवी पूजन का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।