फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three crores will be spent on the road connecting Haryana and Rajasthan, people of dozens of villages will benefit

Gurugram News: हरियाणा व राजस्थान को जोड़ने वाली सड़क पर खर्च होंगे तीन करोड़, दर्जनों गांवों के लोगों को होगा फायदा

Wed, 18 Jun 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 18 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Three crores will be spent on the road connecting Haryana and Rajasthan, people of dozens of villages will benefit
पुन्हाना। हरियाणा व राजस्थान हो जोड़ने वाली पुन्हाना-जुरहेडा सड़क की जल्द कायापलट होगी। पुन्हाना से सुनहेड़ा बॉर्डर तक तकरीबन सात किलोमीटर के इस मार्ग की मरम्मत पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। नाबार्ड के सहयोग से बनने वाले इस मार्ग की सड़क एवं लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि जल्द इस पर काम शुरू हो। मार्ग की मरम्मत के बाद न केवल राजस्थान जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी बल्कि पुन्हाना के आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें, जिले के व्यस्त मार्गों में से पुन्हाना जुरहेडा मार्ग लंबे समय से जर्जर है। प्रतिदिन यहां से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते है। जर्जर होने के कारण यह मार्ग हादसों का कारण बन रहा है। राजस्थान के कामां जुरहेडा सहित पहाड़ी, सीकरी, गोविंदगढ़ व नगर आदि के व्यापारी वर्ग दिल्ली जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। लंबे समय से मार्ग जर्जर होने के कारण स्थानीय लोग इसके निर्माण की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

पुन्हाना-जुरहेडा मार्ग से लगते गांव डूडोली, ठेक, बढ़ा, खेडला, जैंवत, सुनहेड़ा, हथनगांव, नहेदा, विक्टी फुसैता, सहित राजस्थान के गांवों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसी रोड भी बनेगा

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, तकरीबन सात किलोमीटर की सड़क पर लेयर डाली जाएगी। इसके अलावा जहां-जहां ब्लाॅक लगे हुए हैं उन्हें हटाकर सीसी रोड बनाया जाएगा।


मार्ग की मरम्मत के कार्य की अनुमानित लागत हेड ऑफिस भेजी गई है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इसका टेंडर छोड़ा जाएगा। टेंडर छोड़ने के बाद जल्द ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। -जितेंद्र धनखड़, एसडीओ लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed