{"_id":"69ac5b11e47d3f0a8305e99e","slug":"three-bike-riding-miscreants-opened-fire-on-driver-of-bptp-company-in-gurugram-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: हीरो होंडा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने की शोरूम पर फायरिंग, एक युवक के हाथ को छूकर निकली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: हीरो होंडा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने की शोरूम पर फायरिंग, एक युवक के हाथ को छूकर निकली गोली
Sat, 07 Mar 2026 10:36 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:36 PM IST
सार
शनिवार की देर शाम करीब 7 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने हीरो होंडा चौक के पास फायरिंग की। यह फायरिंग एक शोरूम पर की गई है। फायरिंग के दौरान एक गोली राजस्थान निवासी राजपाल के हाथ को एक गोली छूकर निकल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाना के अंतर्गत हीरो होंडा चौक के पास शनिवार की देर शाम एक शोरूम पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली वहां मौजूद एक युवक के हाथ को छूकर निकल गई। घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच व कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम करीब 7 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने हीरो होंडा चौक के पास फायरिंग की। यह फायरिंग एक शोरूम पर की गई है। फायरिंग के दौरान एक गोली राजस्थान निवासी राजपाल के हाथ को एक गोली छूकर निकल गई। राजपाल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि कितनी गोली चली हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बीबीटी के मालिक को अक्तूबर 2024 में भाऊ गैंग की ओर से धमकी दी गई थी। इस संबंध में सेक्टर-37 थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। राजपाल को बीबीटी कंपनी में कार चालक बताया जा रहा है। हालांकि शनिवार की शाम को हुई फायरिंग की वारदात के समय बीबीटी कंपनी मालिक कार में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान झज्जर जिले के कुलासी गांव निवासी अतुल, दीपक व नीरज के रूप में हुई है। फायरिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
जांच अधिकारी एएसआई दिनेश ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि गोली भाऊ गैंग की ओर से चलवाई गई है या अन्य किसी गैंग के सदस्य हैं। अक्तूबर 2024 में दर्ज हुए मामले को लेकर भी जांच की जा रही है। शनिवार को हुई फायरिंग मामले में सेक्टर-37 थाने में प्राथमिकी दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।