Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested for threatening to kill and demanding ransom

Gurugram News: जान से मारने की धमकी देने और फिरौती मांगने पर तीन गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for threatening to kill and demanding ransom
आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने पुरानी रंजिश में जान से मारने की धमकी देने और फिरौती मांगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।
आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के हरियाहेड़ा गांव निवासी सलीम व साजिद और नूंह जिले के पीपाका गांव निवासी सौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सलीम को सोमवार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। वहीं, आरोपी साजिद व सौरव को मंगलवार को सोहना के अंसल मोड के पास से गिरफ्तार किया था। मामले में भोंडसी थाना में 18 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि सलीम आदतन अपराधी है और शिकायतकर्ता के साथ पहले भी रंजिश रही है। आरोपी सलीम ने पहले भी शिकायतकर्ता पर गोली चलाई थी। इस मामले में आरोपी सलीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक पर सवार होकर शिकायतकर्ता के धर्म कांटे पर जाकर लेबर के साथ मारपीट की। वहीं, धमकी दी थी कि अगर धर्म कांटा चलाना है तो उसे हफ्ता देना होगा, वरना गोली से मार देंगे। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि सलीम पर चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने, हत्या करने, जान से मारने का प्रयास करने व शस्त्र अधिनियम के तहत नौ मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जून को एक व्यक्ति ने भोंडसी थाने में शिकायत देकर बताया था कि रायसीना जोन में अपने खेत में ईंट भट्टा और धर्म कांटा (वजन तोलने वाला) लगा रखा है। उसके भट्टे व कांटे के काम को लेकर सलीम नामक व्यक्ति ने दो साल पहले सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी में उस पर गोली चलवाई थी। 16 जून की सुबह करीब 4.45 बजे सलीम ने अपने दोस्तों के साथ धर्म कांटे पर आकर लेबर से मारपीट की और कांटा चलाने पर गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed