{"_id":"653429e4bce6b045030e7f47","slug":"three-arrested-for-bursting-firecrackers-on-a-moving-car-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-16862-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चलती कार पर पटाखे फोड़ने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चलती कार पर पटाखे फोड़ने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ी जब्त की, दूसरी कार की तलाशअमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चलती कार के ऊपर रखकर पटाखे फोड़ने के मामले में सेक्टर 53 थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनका बयान दर्ज करने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया है। पुलिस की छानबीन के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि वह सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने के लिए वीडियो बना रहे थे। चलती कार पर पटाखे फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तीनों लोगों की पहचान पुराने गुरुग्राम निवासी विवेक, जतिन और झाड़सा गांव निवासी लोकेश के रूप में की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक काली फोर्ड एंडेवर भी जब्त कर ली। कार का मालिक राजपाल बताया जा रहा है, जो लोकेश का रिश्तेदार है। पुलिस को दूसरी कार की तलाश है। जिस पर बैठकर वीडियो बनाया जा रहा था।