फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested for brokering deals with RTA employees

Gurugram News: आरटीए कर्मचारियों के साथ मिलकर दलाली करने वाले तीन गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for brokering deals with RTA employees
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की कार्रवाई, आरोपियों के पास से 40 हजार बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित आरटीए कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों से काम कराने के बदले में पैसे लेने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी गौरव, सौभन व सुरेश के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से टीम ने 40 हजार 500 रुपये के साथ ही कई फाइलें और दस्तावेज बरामद किए हैं। टीम ने आरोपियों के खिलाफ शिवाजी नगर थाने में शिकायत देते हुए उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के प्रवक्ता हरीश ने बताया कि टीम को बीते कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग आरटीए में तैनात कर्मियों की सहायता से गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन, आरसी, परमिट के साथ ही अन्य कामों के लिए लोगों से पैसे लेकर कर्मचारियों को देते हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को संयुक्त कार्रवाई की।
विज्ञापन

टीम जब मौके पर पहुंची तो लघु सचिवालय के पार्क में तीन युवक बैठे हुए थे। टीम ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन, परमिट व एनओसी बनवाने का काम करा देते हैं। इसके साथ ही आरोपियों ने बताया कि जो फाइल आरटीए में जमा होती हैं वह उनकी लिस्ट निकलवा लेते हैं । इसके बाद वह लोगों से पैसे लेकर आरटीए में कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य कर्मचारियों तक हिस्सा पहुंचा देते हैं। टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने अब तक कितनी फाइलों से कितना पैसा कर्मचारियों को दिया है। इसके साथ ही उनके साथ इस काम में कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed