{"_id":"6943e0b8b054e3d179091b81","slug":"three-animal-theft-arrsedted-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-108473-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तावडू में पशु चोरी के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तावडू में पशु चोरी के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल में पशु चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सदर थाना पुलिस ने तीन और नए मामले दर्ज किए हैं, जिसके बाद पुलिस को इस मामले में कुछ सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पशु चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। क्षेत्र में अब तक आधा दर्जन से अधिक पशु चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कुल 30 से ज्यादा पशु चोरी हो चुके हैं। चोरी गए इन पशुओं की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नए तीन मामले गांव चुंधिका, गुरनावट और रनियाकी से संबंधित हैं। इनमें मुख्य आरोपी इरफान उर्फ काला निवासी रनियाकी और आशिक निवासी पलड़ी, थाना सदर नूंह का नाम शामिल है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन पहले तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। इससे पहले मोहम्मदपुर अहिर थाना और तावडू सदर थाने में कुल पांच मुकदमे दर्ज हो चुके थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आशिक पुत्र सोराब निवासी पलड़ी, थाना सदर नूंह शरीफ पुत्र इलियास निवासी पलड़ी और हसन पुत्र मन्नान निवासी झारपुरी, थाना पिनंगवा के रूप में की है। सभी आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।