{"_id":"674c993ef0b97cc3c0037457","slug":"three-and-a-half-year-old-innocent-girl-raped-and-murdered-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-2372177-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साढ़े तीन साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साढ़े तीन साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या
विज्ञापन
वारदात के बाद परिजनों के साथ घूमा आरोपी, नहीं हुआ किसी को शक
चित्र परिचय: 1 घटना स्थल पर पत्थरों में लगा खून
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में देर शाम 30 वर्षीय एक युवक ने साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। आरोपी युवक घर के आंगन में अपने भाई के साथ खेल रही मासूम को चिप्स का लालच देकर घर से करीब 200 मीटर दूर पहाड़ में ले गया। जहां पर आरोपी ने शराब पीकर वारदात को अंजाम दिया और शव को पहाड़ में छिपाकर घर लौट आया। ग्रामीणों को रात 11 बजे मासूम का शव पहाड़ में खून से लथपथ अवस्था में मिला।
सूचना के बाद पहुंची पिनगवां पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लेकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भिजवा दिया और तत्परता से कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आरोपी को चंद घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी भागने की फिराक में था। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम 4 से 5 बजे के बीच मासूम अपने नौ वर्षीय चचेरे गूंगे भाई के साथ घर पर खेल रही थी। जहां से 30 वर्षीय हरीचंद ने मौका देखकर मासूम को बहला फुसलाकर पहाड़ के ऊपर ले गया।
वहां पर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर मौत के घाट उतार दिया। जब परिवार ने मासूम को इधर उधर तलाश किया तो कहीं पर भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मस्जिदों में ऐलान कराया गया। जब रात हो गई तो मासूम के न मिलने पर परिवार के लोग मासूम को तलाश करते हुए पहाड़ पर पहुंच गए। जहां पर मासूम खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। आरोपी ने जहां मासूम के साथ दुष्कर्म किया वहां पर कई पत्थरों पर खून लगा हुआ मिला।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
घटना के बाद हुई पंचायत
खून से लथपथ मासूम को जब परिवार के लोग पहाड़ से उतारकर घर ले आए तो आधी रात को गांव में जिम्मेदार लोगों की एक पंचायत हुई। जिसमें आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का फैसला लिया गया। बिरादरी ने जब मासूम के पिता से पुलिस कार्रवाई के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। लेकिन सुबह किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी हरीचंद पहले भी कई लोगों के घरों में घुसकर रात के समय छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिसे गरीब होने के नाते बिना किसी कार्रवाई छोड़ दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
2019 में भी आठ वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद कर दी थी हत्या
बता दें कि साल 2019 के दिसंबर महीने में भी इसी तरह की घटना फिरोजपुर झिरका के पहाड़ में बकरी चराने गई एक आठ वर्षीय मासूम के साथ घटी थी। वहां पर भी युवक ने दुष्कर्म कर मासूम के दुपट्टे से उसकी हत्या कर दी थी। जिसे पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से राजस्थान के नीमली गांव से गिरफ्तार किया था। आरोपी को इस मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
-- -- -- --
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आरोपी को मरोड़ा गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। -सुभाष, थाना प्रभारी पिनगवां।