फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three accused who provided bank accounts to cyber thugs arrested

Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Three accused who provided bank accounts to cyber thugs arrested
गुरुग्राम। साइबर अपराध शाखा दक्षिण पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले तीन आरोपियों को 2 जून को फरीदाबाद से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया हैं। आरोपी बैंक खाता धारक के मोबाइल में चाइनीज साइबर ठगों द्वारा उपलब्ध कराई गई एपीके फाइल डाउनलोड कर खाते का पूरा कंट्रोल उपलब्ध करवाते थे। आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की पहचान वाराणसी के मंगारी गांव निवासी अभिषेक पटेल, सिद्धार्थ नगर, यूपी के बैरवा ननकार निवासी अंशुमान उर्फ वैभव और बिहार के रोहतास निवासी अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई है। आरोपी बैंक खाता धारक को किसी होटल में बुलाकर वहां उन पर निगरानी रखते थे। इसके बदले आरोपियों को कमीशन मिलता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उक्त आरोपी नेपाल में चीनी साइबर ठगों से मिलकर भी आए थे। मामले में पीड़ित से निवेश करके मुनाफा कमाने के नाम पर अगस्त 2025 में 33.55 लाख रुपये की ठगी की गई थी। गुरुग्राम के एसीपी साइबर अपराध गौरव फोगाट ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से साइबर ठगी में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed