फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three accused of fraud gang arrested

Gurugram News: उधारी के पैसों के विवाद में परिवार पर हमला

Sat, 25 Oct 2025 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 25 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three accused of fraud gang arrested
खेत पर मौजूद था किसान का परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। अमीनाबाद गांव में उधारी के पैसों को मांगने को लेकर विवाद हो गया। बाद में खेतों पर मौजूद किसान परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए अवैध हथियार से फायरिंग की। हमले में दंपती को गंभीर चोटें आईं जिन्हें पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया। बिछोर पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजस्थान के गांव जुरहेरी के पांच लोगों पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में सब्बीर निवासी अमीनाबाद ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व जुरहेरी गांव निवासी मुस्तकीम ने उससे साढ़े तीन लाख रुपये उधार लिए थे जिन्हें दो माह बाद वापिस करने का वादा किया था, अभी तक वापिस नहीं कर पाया। 21 अक्तूबर को मुस्तकीम से पैसे लौटाने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि शुक्रवार को दिन में वो अपने परिवार के साथ खेतों पर था, तभी साहिल, खालिद निवासी जुरहेरी वहां आए और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन पर डंडा व कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें उन्हें चोटें आई और फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया। आरोप है कि जब वो घायलावस्था में अस्पताल में जाने लगे तो आरोपियों ने उनके वाहन को ट्रैक्टर से टक्कर मारी। जांच अधिकारी इन्द्रजीत का कहना है कि शिकायत पर मुस्तकीम, खालिद, साहिल, जावेद, जान मोहम्मद पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed