{"_id":"63fe4a4d43e38dea66041a66","slug":"three-accused-arrested-for-kidnapping-and-demanding-ransom-on-the-force-of-arms-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-2128-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अपहरण करके हथियार के बल पर फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अपहरण करके हथियार के बल पर फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। तीन दिन पहले मैन पावर कंट्रैक्टर को आईटी कंपनी में मैन पावर सप्लाई के लिए बुलाकर उसका अपहरण कर ढाई लाख की फिरौती वसूलने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआईए-40 की टीम ने आरोपी को तीन की पुलिस रिमांड पर लेकर जांच चल रही है। पुलिस को अपहरण की वारदात में शामिल अन्य आरोपी व एक कार बरामद करना है।
तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सेक्टर-40 थाने शिकायत दी कि यह मैन पॉवर उपलब्ध कराने का काम करता है। उसके एक जानकार व्यक्ति ने इसको फोन करके आईटी सेक्टर के लिए मेन पॉवर उपलब्ध कराने के काम के सिलसिले में उसे स्टार मॉल के पास बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर इसको जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लेने व धमकी देते हुए पांच लाख रुपए की मांग की तो इसने अपने एक दोस्त के माध्यम से 2.5 लाख रुपए मंगवाकर इनके द्वारा बताए गए स्थान पर भिजवा दिए। इस मामले की जांच में सीआईए सेक्टर चालीस की टीम की ओर से तीन आरोपियों को गफ्फार बाजार, दिल्ली से गिरफ्तार किया जिनकी पहचान रक्षित राठौड़, अजय कुमार लोहिया व विक्की कुमार के रूप में हुई।
आरोपियों ने पूछताछ में उपरोक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गए 01 कार (वेन्यू) तथा नगदी आरोपियों के कब्जा से बरामद की गई है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चरा है कि वारदात में और लोग शामिल है। जिनकी पहचान हो चुकी है।
विज्ञापन
साफ्ट टारगेट था ठेकेदार
जिस ठेकेदार का आरोपियों ने अपहरण किया। उसे आसानी से टारगेट किया जा सकता है। इसी के चलते उसे बुलाकर भिवानी लेकर गए थे। उससे पैसे की फिरौती के बाद उसे झज्जर में फेंक कर चले गए था।