फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Threatened to kill for demanding back the loaned money

Gurugram News: उधार दिए रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

Mon, 28 Aug 2023 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill for demanding back the loaned money
1.
विज्ञापन


उधार दिए रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 ए थाना क्षेत्र में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में फिरोज गांधी कॉलोनी के विक्रम सिंह ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में जैकबपुरा के अमित गबरू को 3 लाख 70 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद अमित ने उससे बात करना बंद कर दिया और विक्रम का फोन भी नहीं उठाता। आरोप है कि बीती शाम को अमित गबरु ने अपने मोबाइल फोन से विक्रम को फोन किया और उससे गाली-गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन



2..

वाहन की चपेट में आने से कंपनी कर्मी की मौत


गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना एरिया में रोड क्रॉस करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से कंपनी कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिहार के बेगूसराय निवासी संजय कुमार ने कहा कि वह दिल्ली के जहांगीर पुरी में किराए के मकान में रहता है और दिल्ली के फोर्टिज अस्पताल में काम करता है। उसकी बुआ का लड़का बिहार के बेगूसराय निवासी अभिषेक एक निजी कंपनी में काम करता था। वह किसी काम से गांव नरसिंहपुर गया था। एनएस-48 रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने अभिषेक कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed