फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Those who robbed the medical store operator reached jail

नशे का इंजेक्शन न देने पर मेडीकल स्टोर संचालक से लूटपाट करने वाले आरोपी पहुंचे जेल

Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Those who robbed the medical store operator reached jail
गुरुग्राम। पांच दिन पहले अनाज मंडी स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर नशे का इंजेक्शन न देने पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को अपराध शाखा सेक्टर-10 पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में शिव मेडिकल पर पांच दिन पहले तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर 20 हजार रुपये लूटे थे। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने लूट के आरोपी तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही घटनास्थल की निशानदेही करायी गई। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम बिहार के दरभंगा निवासी सुजीत उर्फ बुलेट, बिहार के गोपालगंज निवासी असलम, यूपी के गोरखपुर निवासी मनीष बताया है। काफी समय से यह तीनों ही गुरुग्राम शहर में अलग-अलग जगहों पर किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने इनसे लूटे हुए कुछ रुपये भी बरामद किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed