फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Those participating in the Brajmandal Yatra were put under house arrest, three were detained

Gurugram News: ब्रजमंडल यात्रा में भाग लेने वालों को किया नजरबंद, तीन को हिरासत में लिया

Mon, 28 Aug 2023 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
Those participating in the Brajmandal Yatra were put under house arrest, three were detained
फोटो -
विज्ञापन


चार बजे के बाद नजरबंद नेता के घर से हटी पुलिस, बाबा प्रकाशपुरी आश्रम में लोगों ने किया जलाभिषेक

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ब्रज मंडल की जलाभिषेक यात्रा को लेकर किसी तरह का तनाव न हो इसके लिए कमिश्नरी की पुलिस ने नूंह जाने वालों को पहले ही हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सर्व हिन्दू समाज के नेता कुलभूषण भारद्वाज को सेक्टर 14 में उनके आवास पर ही आठ घंटे तक नजरबंद रखा गया।
नूंह यात्रा में कोई शामिल न हो इसके लिए पुलिस सतर्क रही पुलिस ने पहले ही विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री वरुण कुमार, अमित हिन्दू को हिरासत में लिया था। राजेन्द्र पार्क पुलिस ने रविवार की रात को अभिषेक गौड़ को भी हिरासत में लिया। बाद में यात्रा में शांतिपूर्वक शामिल होने की अपील कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके साथ सर्व हिन्दू समाज के नेता कुल भूषण भारद्वाज को सेक्टर 14 की पुलिस ने सुबह आठ बजकर 26 मिनट पर उनके आवास पर नजर बंद कर लिया। जिनको चार बजे के बाद छोड़ा गया। उनके घर के सामने पुलिस व पीसीआर को तैनात किया गया था। इसे लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से गुरुग्राम के लोगों को नूंह जाने से मना किया गया था। इस कारण लोगों ने बाबा प्रकाश पुरी आश्रम के प्राचीन मंदिर में जलाभिषेक किया। यहां से एक किमी की दूरी पर सराय अलावर्दी में धार्मिक स्थल है। जिसके कारण यहां पर सुरक्षा अधिक नजर आई।

----


पुलिस आयुक्त ने घामड़ौज टोल का किया दौरा

नूंह के जाने वाले रास्ते पर पुलिस बल की संख्या अधिक रही। अयोध्या के संत को यहां पर रोका गया था। उसके बाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा भी जायजा लेने के लिए नाके पर पहुंचे। जिन्होंने अधिकारियों से बातचीत की। जिन लोगों को मुख्यालय की ओर से अनुमति थी, उन्हीं को आगे जाने दिया जा रहा था।
----

वर्जन

नूंह यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं थी। कोई जबरन वहां पर न पहुंचे। सुरक्षा के चलते कुछ लोगों को नजरबंद किया गया।
बाद में पुलिस बल उनके आवास से हटा लिया गया था। - विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed