फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   This time private school teachers will also be on election duty

Gurugram News: इस बार निजी स्कूल के शिक्षकों की भी चुनावों में लगेगी ड्यूटी

Wed, 20 Mar 2024 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
This time private school teachers will also be on election duty
लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए प्रशासन ने निजी स्कूलों से मांगा स्टाफ का ब्यौरा
विज्ञापन

एडीसी हितेश कुमार मीणा ने दिए निर्देश, कर्मचारी कर्मठता से करेंगे ड्यूटी का पालन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इस बार के लोकसभा चुनाव में सरकारी ही नहीं निजी स्कूलों के शिक्षक भी चुनावी ड्यूटी में लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने शहर के निजी स्कूलों से उनके स्टाफ की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार मीणा ने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम चुनाव भी राष्ट्रीय पर्व की तरह है। इस आयोजन में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को राष्ट्र सेवा मानकर अपना योगदान देना चाहिए। एडीसी ने लघु सचिवालय में चुनाव में कर्मचारियों का डाटा एकत्रित करने के लिए अधिकारियों के साथ की गई बैठक में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में केंद्र व राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इस बार निजी स्कूलों से भी स्टाफ का विवरण मांगा गया है। निजी स्कूलों के स्टाफ को भी चुनाव में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक, बैंक संस्थान के कर्मचारी भी चुनाव में ड्यूटी करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में कर्मचारी अपनी ड्यूटी सुनिश्चित करें। साथ ही चुनाव में ड्यूटी करना अपना गौरव समझें।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला सूचना प्रौद्योगिकी कार्यालय में सभी विभाग अपना ब्यौरा भेजे। कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या आने के बाद चुनाव में उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय यादव, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन भारद्वाज, डीआईओ विभु कपूर, चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन कसाना, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मनीराम, जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र ढिल्लो, जिला खेल अधिकारी रामकिशन, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अनिल कुमार, जिला बागवानी अधिकारी नेहा यादव, डीएसईओ विनोद कुमार, कार्यकारी अभियंता चरणजीत सिंह राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed