फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Thieves stole jewelery worth 35 lakhs in 15 minutes

15 मिनट में चोरों ने चुराई 35 लाख की जूलरी

Sat, 20 Nov 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery worth 35 lakhs in 15 minutes
बादशाहपुर। जूलरी की दुकान की छत का जाल काटकर करीब तीन चोरों ने 15 मिनट में 35 लाख की जूलरी चोरी कर फरार हो गए। इसमें 37 किलो चांदी व 25 ग्राम सोना शामिल है। आरोपियों ने सभी जूलरी एक बोरी में भरे और कंधे पर रखकर ले गए। पूरा घटनाक्रम शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बादशाहपुर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनकी मुख्य बाजार बादशाहपुर में एसएम जूलर के नाम से जूलरी की दुकान है।
विज्ञापन

इस पर वह ज्यादातर चांदी के गहनों का ही कार्य करते हैं। 18 नवंबर को वह व दुकान पर आभूषण बनाने वाला कारीगर रोज की तरह रात को शॉप बंद कर चले गए थे। 19 नवंबर की सुबह जब वापस आए और शोरूम खोला तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पाया कि छत पर लगे जाल का ताला टूटा हुआ है। सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पाया कि सुबह करीब चार बजे तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। करीब 15 मिनट की सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि चोरों ने शॉप में रखे गहनों को डिब्बे से निकालकर एक बोरी में भर लिया। दुकान में रखे पर्स से रुपये भी निकाले। सारे गहने बोरी में भरने के बाद उसे कंधे पर रखकर वह फरार हो गए। नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि चोर उनकी दुकान से करीब 37 किलो चांदी के गहने व 25 ग्राम सोने के गहने चोरी कर ले गए हैं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed