फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be no waterlogging at Tau Devi Lal Stadium and IFFCO Chowk

Gurugram News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम और इफ्को चौक पर नहीं होगा जलभराव

Tue, 22 Jul 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
There will be no waterlogging at Tau Devi Lal Stadium and IFFCO Chowk
एक साल में दोनों परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा
विज्ञापन

ड्रेनेज कार्य जल्द शुरू कराएगा जीएमडीए
आरसीसी बॉक्स टाइप स्टॉर्म वाटर का होगा निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जलभराव दूर करने के लिए ड्रेनेज कार्य जल्द शुरू कराएगा। जीएमडीए इस कार्य पर करीब 5.93 करोड़ खर्च करेगा। दूसरा दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित इफ्को चौक, अतुल कटारिया चौक और सेक्टर 17/18 डिवाइडिंग रोड पर पर आरसीसी बॉक्स टाइप स्टॉर्म वाटर का निर्माण होना है। जीएमडीए की योजना है कि दोनों परियोजनाओं पर जल्द कार्य शुरू कराया जाए। अगले साल तक दोनों जगहों पर लोगों को जलभराव से राहत मिल जाएगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) 45 एकड़ में बना हुआ है। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बरसाती पानी निकासी का बेहतर इंतजाम नहीं है। ऐसे में बारिश के दिनों में कॉम्प्लेक्स में पानी जमा हो जाता है और खेल गतिविधियां प्रभावित होती हैं। योजना के अनुसार मेन रोड 32/38 स्टेडियम गेट से सोहना रोड गेट तक आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जीएमडीए ने टेंडर जारी किया था और नौ एजेंसियों ने आवेदन किया था। इस कार्य को एक एजेंसी को सौंप दिया गया है। ठेकेदार को कार्य अलाॅट होने के बाद 10 माह में पूरा करना होगा। हाल में हुई बारिश ताऊ देवीलाल स्टेडियम के मेन रोड पर पानी जमा हो गया था और मेदांता अंडरपास में पानी जमा हो गया था। ड्रेनेज बनने से इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि स्टेडियम में बारिश के पानी निकासी के इंतजाम कराया जाएगा। एजेंसी जल्द काम शुरू करेगी। जीएमडीए की स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड, मल्टी-लेवल कार पार्किंग, ऑल वेदर स्विमिंग पूल, स्केटिंग रिंग, गोल्फ कोर्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, शूटिंग रेंज व अन्य के लिए नए सिरे से कार्य कराने की योजना है। इसकी डीपीआर तैयार कराई जा रही है और करीब 634.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


इफ्को चौक से अतुल कटारिया चौक तक बनेगी ड्रेन
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित इफ्को चौक, अतुल कटारिया चौक और सेक्टर 17/18 डिवाइडिंग रोड पर लोगों को अगले साल जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। जीएमडीए 35 साल पहले बनी ड्रेन का पुनर्निर्माण कराने जा रहा है। योजना के अनुसार सेक्टर 17 /18 डिवाइडिंग रोड पर आरसीसी बॉक्स टाइप स्टॉर्म वाटर 2.8 किमी ड्रेन का निर्माण होगा। ड्रेन की डिजाइन को एक इंजीनियरिंग संस्थान को जांच कराने के लिए भेजा गया है। करीब 14.80 करोड़ रुपये की लागत से इफ्को चौक से अतुल कटारिया चौक तक 2.0 x 1.60 मीटर आकार की 2.8 किलोमीटर लंबी ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर डिवाइडिंग रोड 17/18 पर बना मौजूदा बरसाती नाला तीन दशक से अधिक पुराना है और ड्रेन का कुछ हिस्सा इफ्को चौक समेत अन्य जगहों पर धंस भी गया है। प्राधिकरण इस सेक्टर में बेहतर ड्रेनेज नेटवर्क प्रदान करने के लिए इस ड्रेन का पुनर्निर्माण करेगा। इस लाइन पर कई जगहों पर अवैध कब्जे हैं, जीएमडीए ड्रेन पर बने अवैध कब्जे को हटाया जाएगा और मौजूदा उपयोगिताओं को भी स्थानांतरित किया जाएगा। इफ्को सोसाइटी की लगभग एक किलोमीटर लंबी चहारदीवारी जो मौजूदा नाले पर लंबे समय से बनी हुई है, उसे भी हटाया जाएगा। मौजूदा ड्रेन की स्थिति खराब है और कुछ स्थानों पर धंस भी गई है। ड्रेन 15 फीट गहरी है। ड्रेन बनने के बाद इफ्को चौक से अतुल कटारिया चौक तक के इस हिस्से में जलभराव की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर प्रमुख बरसाती नाले
लेग-1 (सिकंदरपुर से पालम विहार वाया नजफगढ़)
लेग-2 (सेक्टर 42 हुडा सिटी सेंटर से नजफगढ़)
लेग-3 (घाटा गांव से वाटिका चौक, हीरो होंडा चौक, सेक्टर 99 से नजफगढ़ ड्रेन) जिसे बादशाहपुर ड्रेन भी कहा जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed