फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be no delay in power supply now

Gurugram News: बिजली आपूर्ति में अब नहीं होगी देरी

Thu, 14 May 2026 02:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
There will be no delay in power supply now
आपातकालीन परिस्थितियों में केबल जारी करना हुआ आसान, डीएचबीवीएन ने जारी किए नए निर्देश
विज्ञापन

गुरुग्राम। बिजली निगम के प्रबंध निदेशक और प्रदेश के विशेष उर्जा सचिव विक्रम सिंह के निर्देशानुसार बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्देश जारी किए हैं। डीएचबीवीएन के स्टोर नियंत्रक एसएस कैन्तुरा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब आपातकालीन परिस्थितियों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए फील्ड कार्यालयों को एलटी/एचटी केबल जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

फील्ड अधिकारियों को अब आपात स्थिति में 300 मीटर तक की एलटी/एचटी केबल जारी करने के लिए कार्यकारी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता को स्टोर नियंत्रक कार्यालय से अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य में तेजी आएगी और अनावश्यक देरी समाप्त होगी।इसके साथ ही 63 एवं 100 केवीए क्षमता वाले डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता सामान्य होने के बाद उनकी आवंटन शक्तियां फिर से संबंधित ऑपरेशन के कार्यकारी अभियंता को सौंप दी गई हैं। इससे पूर्व ट्रांसफार्मरों की कमी के चलते यह अधिकार अस्थाई रूप से ऑपरेशन के अधीक्षण अभियंता स्तर पर दिए गए थे।निगम ने सभी सेंट्रल स्टोर, डिविजनल स्टोर तथा ट्रांसफॉर्मर रिपेयर वर्कशॉप (टीआरडब्ल्यू) कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed