फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be ASI in every ward to monitor the cleaning work

Gurugram News: सफाई के काम की निगरानी रखने के लिए हर वार्ड में होगा एएसआई

Wed, 27 Aug 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
There will be ASI in every ward to monitor the cleaning work
निगम पार्षदों के साथ आयुक्त से मिले सीनियर डिप्टी मेयर
विज्ञापन

वार्डों में होने वाले काम की मांगों को आयुक्त के समक्ष रखा

अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। सीनियर डिप्टी मेयर के साथ मानेसर नगर निगम के पार्षद मंगलवार को निगम आयुक्त आयुष सिन्हा से मिले। पार्षदों ने अपने वार्डों में होने वाले काम की मांगों को आयुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान पार्षदों ने निगम की ओर से हटाए जा रहे अतिक्रमण पर संतुष्टि जाहिर की। पार्षदों ने आयुक्त से अपने-अपने वार्ड में दौरा करने का आग्रह किया। आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि सफाई के काम की निगरानी के लिए प्रत्येक वार्ड में एक-एक सहायक सफाई निरीक्षक नियुक्त किया जाएगा।
मंगलवार को निगम कार्यालय में आयुक्त के साथ हुई निगम पार्षदों की बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने सुझाव दिया कि जिन गांवों में निगम की सरकारी भूमि है वहां पर निगम बाउंड्री करवाकर बोर्ड लगाए ताकि लोग उस भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में बहुत से कम्युनिटी और पब्लिक टॉयलेट बने हैं उनका रखरखाव करते हुए आमजन के लिए खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन


निगम पार्षदों ने कहा कि उनके वार्ड में पार्षद कार्यालय या आवास के लिए साइन बोर्ड लगवाए जाएं। पार्षदों को कंप्यूटर ऑपरेटर दिया जाए। गांवों में सफाई की व्यवस्था सुधरी है लेकिन उसे और अधिक सुदृढ़ करने की जरूरत है। निगम क्षेत्र में बने स्टेडियमों के रखरखाव के लिए वहां चौकीदार नियुक्त किया जाए। गांव कासन में अगले माह से बाबा बिस्हा के प्राचीन मेले का आयोजन होगा इसलिए मोबाइल टॉयलेट आदि की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि निगम क्षेत्र में सफाई के काम पर निगम की पूरी टीम ध्यान दे रही है। सुबह से ही संयुक्त आयुक्त अपने अपने जोन में सफाई के कामों का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। नालियों की सफाई भी करवाई जा रही है। प्रत्येक वार्ड में कूड़ा उठाने के लिए प्रतिदिन 8 घंटे के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली वार्ड में होगी। अन्य कामों के लिए भी पार्षदों के साथ उनके वार्ड में दौरा करके समस्याओं का हल निकाला जाएगा।


इस दौरान डिप्टी मेयर रीमा चैहान, वित्त एवं संविदा कमेटी की सदस्य सुमन कुमारी, पार्षद बाल किशन, दिनेश यादव, कंवरपाल, ज्योति वर्मा, मनोज कुमार, रूचि कौशिक, रीपू शर्मा, दयाराम ,नामित पार्षद सत्यदेव, किरोड़ी लाल, शेर सिंह चैहान सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed