फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be a protest at the director's office on February 11: Udaybhan Yadav

11 फरवरी को होगा निदेशक दफ्तर पर हल्ला बोल प्रदर्शन : उदयभान यादव

Sun, 28 Dec 2025 03:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:42 PM IST
विज्ञापन
There will be a protest at the director's office on February 11: Udaybhan Yadav
अफसरशाही से खफा हेमसा ने की आंदोलन की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लघु सचिवालय के परिसर में हेमसा जिला प्रधान उदयभान यादव की अध्यक्षता में हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में हेमसा राज्य महासचिव हितेंद्र सिहाग मौजूद रहे। उदयभान यादव और हितेंद्र सिहाग ने बताया कि सरकार व अफसरशाही फिल्ड मिनिस्ट्रियल स्टाफ कर्मियों का शोषण कर रही है।
विभाग की समस्याएं भी ज्यों की त्यों खड़ी ही नहीं बल्कि बढ़ती ही जा रही हैं। वेतनमान की बात हो या पदोन्नति, मिनिस्ट्रियल स्टाफ पिछड़ता ही जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर जबरन थोपी गई टीचर ट्रांसफर पॉलिसी क्लर्कों पर थोपकर घर से बेघर कर दिया है। सहायक, आंकड़ा सहायक, उपाधीक्षक, अधीक्षक के 50 प्रतिशत पद पदोन्नति के वर्षों से खाली पड़े हैं। उदयभान ने कहा कि पदोन्नति के पात्र कर्मी पदोन्नति का इंतजार कर मजबूरन रिटायर हो रहे हैं। समय पर पदोन्नति न करना विभाग का दोष है और सजा पात्र कर्मियों को मिल रही है। रेशनेलाइजेशन के नाम पर पदों को समाप्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानी गईं मांगों को भी लागू नहीं किया गया है। इस अन्याय व शोषण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए सरकार व शिक्षा विभाग प्रशासन की वायदा खिलाफी से तंग आकर मिनिस्ट्रियल स्टाफ कर्मियों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। आंदोलन के प्रथम चरण में 15 जनवरी तक जिला वार विस्तारित मीटिंग व डीईओ की मार्फत डायरेक्टर के नाम नोटिस, दूसरे चरण में 20 जनवरी को एसीएस व शिक्षा मंत्री को आंदोलन का नोटिस देंगे और तृतीय चरण में 11 फरवरी को डायरेक्टर दफ्तर पंचकूला पर हल्ला बोल प्रदर्शन होगा। इसकी व्यापक तैयारियों को लेकर सभी राज्य कमेटी के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस अवसर पर राजीव श्योराण, मुकेश कुमार, विकास कुमार, सुनील कुमार, हंसराज, सुधीर कुमार व राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed