फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be a magisterial inquiry into the case of death of patients in Kriti Hospital

कृति अस्पताल में मरीजों की मौत के प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच होगी

Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
There will be a magisterial inquiry into the case of death of patients in Kriti Hospital
गुरुग्राम। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने 30 अप्रैल की रात सेक्टर-56 स्थित कृति अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई आठ मरीजों की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश कर दिए हैं। यह जांच उप जिला मजिस्ट्रेट बादशाहपुर करेंगे।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो और अखबारों में छपी खबर के अनुसार 30 अप्रैल की रात ऑक्सीजन की कमी के कारण कुछ मरीजों की मौत के बाद तीमारदारों ने हंगामा किया था। इस अवधि में वहां से डॉक्टर तथा अन्य स्टाफ भी भाग गया था। मौके पर पुलिस पहुंची थी। यह सब वायर हुए वीडियो में है, अभी तक इस मामले में लोगों ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

इस प्रकरण को लेकर मजिस्ट्रेटी जांच होगी जिसमें वहां भर्ती मरीजों के तीमारदारों को एसडीएम बादशाहपुर नोटिस जारी करके बुलाएंगे। उनसे जांच के दौरान बयान भी लिए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष भी लिया जाएगा। सभी को सुनने के बाद एसडीएम की ओर से रिपोर्ट पेश की जाएगी। उसी के आधार पर इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में कृति अस्पताल के प्रबंधन की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है। अस्पताल प्रबंधन से फोन पर जानकारी चाही तो उनका फोन नहीं उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed