फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will also be an investigation against the inspector who gave the order

आदेश देने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ भी होगी जांच

Wed, 09 Mar 2022 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
There will also be an investigation against the inspector who gave the order
गुरुग्राम। साइबर कैफे संचालक को झूठे मामले में फंसाने व अन्य आरोपों की सुनवाई के बाद दोषी पुलिस कर्मियों के साथ-साथ तत्कालीन अपराध शाखा प्रभारी तथा छापेमारी करने वाले तीन हवलदार भी निशाने पर हैं। अदालत ने बुधवार को प्रदेश सरकार व राज्य चौकसी ब्यूरो के महानिदेशक को दो माह के भीतर जांच कर अदालत में चार्जशीट दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन

पीड़ित के वकील विपिन जैन के अनुसार साइबर कैफे की सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले को भी संज्ञान में लिया है कि अपराध शाखा 46 के तत्कालीन प्रभारी रहे वीर सिंह व छापेमारी में साथ जाने वाले हवलदार जान मित्तर, गुरु सेवक व प्रहलाद के खिलाफ भी जांच हो। तत्कालीन इंस्पेक्टर वीर सिंह इस समय एसीपी पटौदी के पद पर तैनात हैं। जबकि अन्य हवलदार एएसआई के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

सीडी में नजर आ रहे हैं तीनों हवलदार
अदालत की ओर से देखी गई सीडी में हवलदार जान मित्तर, गुरु सेवक व प्रहलाद भी दिख रहे हैं। जांच के दौरान इनका नाम भी शामिल था, मगर पुलिस ने इन तीनों को जांच से निकाल दिया था। इसके साथ ही पीड़ित ने अपने बयान में कई बार कहा है कि प्रभारी इंस्पेक्टर वीर सिंह ने उसे मारा पीटा और पैसे की मांग भी की थी। इसे भी अदालत ने संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों की प्रेरणा से लड़ी है लड़ाई
कैफे संचालक हंसराज राठी ने बताया कि वह सेना में दस साल नौकरी कर चुका है। उसके परिवार के लोग सेना में हैं। पुलिस की ओर से जबरन परेशान किए जाने के कारण उसने इनके खिलाफ संघर्ष किया है। मुकदमे की पैरवी में बहुत परेशानी आती थी मगर परिवार वालों ने इस मामले में उसे पूरा सपोर्ट किया। उनके सपोर्ट करने के कारण ही वह आज लड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed