{"_id":"655fa7a4c779949a290421c7","slug":"there-was-maximum-traffic-jam-on-sarhaul-border-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-19213-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरहौल बाॅर्डर पर रहा सबसे अधिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरहौल बाॅर्डर पर रहा सबसे अधिक जाम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देवोत्थान ग्यारस के दिन शादियां शुरू हो गई। जिसके चलते साइबर सिटी में बृहस्पतिवार शाम से ही जगह-जगह जाम का नजारा दिखा । सबसे अधिक जाम का असर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के सरहौल बाॅर्डर पर रहा।
यहां पर महिपाल पुर के बीच में बने शादी घर में वाहनों के आने का ताता लगना शुरू हो गया। साथ ही एंबियंस माल के पीछे बने तीन-अलग अलग बड़े शादी घर में हजारों वाहन आए। इनके आने व निकलने का असर पूरे शंकर चौक पर देखा जा सकता था। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शादी के कारण वाहनों के जाम की संभावना पहले थी। इसके चलते जाम लगने वाले प्वाइंट पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया था। ओल्ड दिल्ली रोड पर पास्को से लेकर अतुल कटारिया फ्लाई ओवर के नीचे और माता रोड पर बनी लेन के पास जाम लगा हुआ था।
सोहना रोड पर सुभाष चौक से लेकर वाटिका चौक के आगे जाम लगा रहा। फर्रुखनगर, पटौदी, सोहना में शहर के बाहर बने बैंक्वेट हाल में आने वालों की भीड़ थी। एसीपी ट्रैफिक मुख्यालय सुरेश कुमार ने बताया कि शादी की शुरूआत के चलते जाम लगने वाले प्वाइंट का चयन पहले ही किया गया था। किसी को असुविधा न हो इसका खास खयाल रखा गया।