फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There was a technical fault in iPhone-15, you will have to pay 78 thousand rupees including interest

Gurugram News: आईफोन-15 में आई थी तकनीकी खराबी, ब्याज समेत देने होंगे 78 हजार रुपये

Sun, 13 Jul 2025 05:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
There was a technical fault in iPhone-15, you will have to pay 78 thousand rupees including interest
उपभोक्ता आयोग से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आईफोन-15 में आई खराबी को ठीक नहीं करने पर एप्पल कंपनी को ब्याज समेत 78 हजार रुपये देने होंगे। कंपनी ने मोबाइल को वॉरंटी में ठीक न कर शिकायतकर्ता से 60 हजार रुपये मांगे थे। इस मामले में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के सदस्य ज्योति सिवाच ने आदेश दिया है।

महालक्ष्मी गार्डन निवासी गौरव ने बताया कि उन्होंने पिछले साल जनवरी में आईफोन-15 को 78 हजार रुपये में खरीदा था। मोबाइल की एक साल की वॉरंटी थी। आठ फरवरी को मोबाइल की स्क्रीन खराब हाे गई। वह मोबाइल को लेकर सर्विस सेंटर गए। वहां पर मोबाइल की जांच करके बताया गया कि मोबाइल में बाहर से कोई भी खराबी नहीं है। ऐसा लगता है कि मोबाइल को अंदर से जलाया गया हो। इसलिए मोबाइल को वारंटी में ठीक नहीं किया जा सकता। मोबाइल को ठीक करने के लिए 60 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

20 हजार मुआवजा भी देना होगा

आयोग ने कंपनी की सर्विस में कमी मानते हुए आदेश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को नौ प्रतिशत की दर से 78 हजार रुपये वापस करें। इसके साथ ही उन्हें 20 हजार रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर खर्च होने पर 11 हजार रुपये दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विराट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed