फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There should be tight security around EVM strong room: Rajeev Kumar

ईवीएम स्ट्रांग रूम के आसपास कड़ी सुरक्षा होनी चाहिए: राजीव कुमार

Tue, 28 May 2024 02:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
There should be tight security around EVM strong room: Rajeev Kumar
मुख्य चुनाव आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में मतदान संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों के कार्य को सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि इसी कार्यकुशलता से जिला निर्वाचन अधिकारी चार जून को मतगणना करवाएं। इसमें सुरक्षा के दायरों का पूरा ध्यान रखा जाए।
लघु सचिवालय सभागार में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उपायुक्त कुमार यादव और अन्य जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में मतदान का कार्य अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। हीट वेव के बावजूद मतदान प्रतिशत सराहनीय रहा है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अब चार जून को मतगणना का कार्य किया जाना है। जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अपनी तैयारियां पूर्ण रखें। ईवीएम स्ट्रांग रूम के आसपास इस दौरान कड़ी सुरक्षा रहनी चाहिए। किसी भी बाहरी तत्व को स्ट्रांग रूम के समीप नहीं जाने दें।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतगणना के समय स्ट्रांग रूम से ईवीएम को बाहर निकालने और वापस रखने के लिए एक-एक कर्मचारी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। किसी अन्य कर्मचारी को वहां खड़ा न होने दिया जाए। मतगणना के लिए उम्मीदवारों के काउंटिंग एजेंट बनाने का कार्य अभी शुरू कर दिया जाए। ईवीएम स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। काउंटिंग के दौरान स्ट्रांग रूम से ईवीएम बाहर लाकर उसी टेबल पर रखी जाए, जहां उसकी गणना होनी है। मतों की गिनती के बाद ईवीएम को वापस स्ट्रांग रूम में उसी स्थान पर रखवाना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य के लिए कर्मचारी प्रशिक्षित होने चाहिए।

उन्होंने बताया कि काउंटिंग सेंटरों के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए बैरिकेड्स लगाए जाएं। इस अवसर पर एडीसी हितेश कुमार मीणा, एसडीएम विश्वजीत चौधरी, सोनू भट्ट, जिला परिषद के सीईओ जगनिवास, एसडीएम रविंद्र कुमार, होशियार सिंह, नगराधीश कुंवर आदित्य विक्रम, ओएसडी प्रीति रावत, एमसीजी के संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार, चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह, डीआईओ विभु कपूर, डीएसईओ विनोद वर्मा व संतलाल इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed