फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There is no relief from the jam, people are worried

Gurugram News: जाम से नहीं मिल रही निजात, लोग परेशान

Fri, 10 May 2024 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
There is no relief from the jam, people are worried
ट्रैफिक पुलिस के प्रयोग नहीं आ रहे काम, 10 मिनट का सफर तय करने में लग रहे 40 से 45 मिनट,
विज्ञापन


दिनेश कुमार
गुरुग्राम। यातायात के सुगम संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस नए-नए प्रयोग करने में लगी है। इसके बावजूद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। शहर में कई प्वाइंट पर प्रतिदिन पीक आवर के दौरान वाहन चालक जाम से जूझने को मजबूर हैं।
जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस कई जगहों पर लेफ्ट लेन पर ट्रैफिक कोण, बैरिकेड आदि लगाकर ट्रायल कर चुकी है। इसके बावजूद व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। शहर में कई ऐसे प्वाइंट हैं जहां लोग जाम से जूझते हैं। 10 मिनट का सफर तय करने में ही 40 से 45 मिनट लग जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों को अपने कार्यालय में जाने के लिए एक घंटे पहले घर से निकलना पड़ता है। सुबह-शाम जाम की स्थिति ज्यादा हो जाती है। कन्हैई चौक पर सुशांत टावर से पारस हॉस्पिटल की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर बैरिकेड लगाकर मिलेनियम सिटी सेंटर की तरफ से घूमकर फिर यू टर्न लेकर पारस हॉस्पिटल जाना पड़ता है। इस बैरिकेड को कभी हटा दिया जाता है तो कभी लगा दिया जाता है। इसी प्रकार कन्हैई चौक से सेक्टर 56 की ओर आरडी सिटी के गेट नंबर दो से भी आगे तक जाम लग जाता है। इसी चौक से हुड्डा सिटी सेंटर की तरफ गोल्डशुक सुशांत लोक से भी आगे तक जाम लग जाता है। इसे पार करने में भी 40 से 45 मिनट लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह हुड्डा सिटी सेंटर चौक पर भी सुबह के समय अपैरल हाउस तक जाम लग जाता है। अंबेडकर चौक पर सुबह- शाम चारों तरफ जाम लग जाता है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओल्ड दिल्ली रोड पर डूंडाहेड़ा के हनुमान मंदिर से लेकर ज्वाला मिल तक जाम में वाहन फंसे रहते हैं। इस जाम को पार करने के लिए लोगों को एक-एक घंटा लग जाता है।
वही ओल्ड दिल्ली रोड पर गौशाला मार्केट से लेकर अतुल कटारिया चौक फ्लाईओवर तक सड़क के साथ-साथ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है, जिससे रोड संकरी हो जाती है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन रेंग-रेंग कर चलते हैं। ओल्ड रेलवे रोड न्यू रेलवे रोड पर भी हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। झाड़सा चौक से झाड़सा श्रीकृष्ण मंदिर तक शाम के समय पूरा जाम लगा रहता है। सेक्टर 44-45 डिवाडिंग रोड पर रामादा होटल की तरफ जाने वाले रोड पर जाम लगा रहता है। इससे लोग सेक्टर सेक्टर 44 के अंदर से घूमकर जाते हैं। वही वाटिका चौक पर वाटिका चौक से सम्राट बेकरी बादशाहपुर तक जाम लगा रहता है।

रेड लाइट का समय बढ़ाया जाएगा
एसीपी ट्रैफिक विकास चहल ने बताया कि सभी यातायात निरीक्षकों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भी चेक करेंगे, जहां जिन-जिन स्थानों पर इस प्रकार के कोण, बैरिकेड्स और बोलार्ड को लगाने की आवश्यकता है उन स्थानों को चिन्हित करें। ताकि उन स्थानों पर भी कोण, बैरिकेड और बोलार्ड लगवाए जा सकें। उन्होंने बताया कि जाम की समस्या से निजात पाने के लिए सुबह-शाम रेड लाइट का टाइम बढ़ाया जाएगा। लोगों व एक्सपर्ट्स की राय लेकर जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रायल किए जाते रहते हैं, जिससे लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।

----
इन स्थानों पर रहती है जाम की समस्या
- सेक्टर 56 रेड लाइट वजीराबाद मंडी ताऊ देवीलाल बायोडायवर्सिटी पार्क के पास

- कन्हैई चौक आरडी सिटी मोल के सामने

- अंबेडकर चौक आर्टिमिस अस्पताल रोड

- हाईवे झाड़सा चौक से झाड़सा श्रीकृष्ण मंदिर तक

- वाटिका चौक से बादशाहपुर राधा-कृष्ण मंदिर तक

- ओल्ड दिल्ली रोड पर डूंडाहेड़ा हनुमान मंदिर से ज्वाला मील तक

- सेक्टर 22 से रेजांगला चौक पर

- न्यू रेलवे रोड पर डाकखाना से भीम नगर चौक तक

- ओल्ड रेलवे रोड पर सोहना चौक से शिव मूर्ति चौक तक

- राजीव चौक पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed