{"_id":"68bb3222aab493c0af0bef26","slug":"there-is-hope-that-the-problem-will-be-solved-with-the-assurance-of-the-chief-minister-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66526-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री के आश्वासन से समस्या हल होने की बंधी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री के आश्वासन से समस्या हल होने की बंधी उम्मीद
विज्ञापन
सेक्टर 85 स्थित ओरिस कार्नेशन रेसिडेंसी के लोगों ने सीएम की ग्रीवेंश कमेटी में रखी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सेक्टर 85 स्थित ओरिस कार्नेशन सोसाइटी के लोगों की 24 मीटर सड़क की समस्या को संज्ञान में लिया है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नरेश ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उस इलाके में रहने वाले 7000 लोगों और 800 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
नरेश ने बताया कि बिल्डर ने घर बेचते समय सोसाइटी से 24 मीटर सड़क का रास्ता दिखाया था मगर दूसरे बिल्डर और निजी लोगों की जमीन विवाद बताकर रास्ता बंद कर दिया गया। दूसरे रास्ते में द्वारका एक्सप्रेस वे तक जाने में 25 से 30 मिनट ज्यादा लगते हैं। इससे छात्रों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। पिछले हफ्ते सोसाइटी के गेट पर लोगों ने इस समस्या को लेकर प्रदर्शन भी किया था।