फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There has been a lot of talk on waterlogging, now action will be taken: Municipal Commissioner

जलभराव पर बहुत हुईं बातें, अब होगा एक्शन : निगमायुक्त

Tue, 08 Jun 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
There has been a lot of talk on waterlogging, now action will be taken: Municipal Commissioner
गुरुग्राम। नए निगमायुक्त मुकेश कुुमार आहुजा की नजर में लचर सफाई व्यवस्था और ड्रेनेज की समस्याएं शहर को दाग लगा रही है। मंगलवार को उन्होंने ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। साथ में एक्शन प्लान भी तैयार कर रहे हैं। अधिकारी परियोजनाएं बनाने, उन्हें सिरे चढ़ाने और समस्या की समाधान के लिए रिपोर्ट सरकार को भेज दे रहे हैं। लेकिन जब भी शहर में बरसात होती है, निगम के दावों कागज की कश्ती बनकर शहर के जलभराव में तैरते नजर आते हैं। अमर उजाला ने नवनियुक्त निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा से खास बातचीत में कई ऐसे ही सवाल किए तो उन्होंने साफ कहा कि बातें बहुत हुई, अब एक्शन होगा। उनसे बातचीत के प्रमुख अंश -
विज्ञापन

आपकी नजर में शहर की सबसे बड़ी समस्या क्या है ?
जलभराव और लचर सफाई व्यवस्था। निश्चित ही ये समस्याएं कहीं न कहीं शहर के लिए परेशानी का सबब है। इनसे छुटकारा मिलना चाहिए।
इन समस्याओं पर पिछले दस वर्षों से बड़ी बड़ी बातें और दावे तो खूब हो रहे हैं, लेकिन धरातल पर समाधान के उपाय दम तोड़ रहे हैं। ऐसे में आपकी क्या विशेष कार्ययोजना रहेगी ?
विज्ञापन

सबसे पहले शहर की भौगोलिक स्थिति को समझने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों के साथ पूरे शहर का आज से ही निरीक्षण किया जाएगा। उन स्थानों को चिह्नित करेंगे जहां-जहां जलभराव होता है। क्यों, कैसे, कितना हो रहा है ? इस पर निरीक्षण के बाद विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। हालांकि अभी तक खूब प्रयास हुए हैं, लेकिन अब और ज्यादा प्रयास किए जाएंगे। निश्चित ही अब बड़ा एक्शन होगा। इससे निपटने के बड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में ऐसे बहुत कार्य हैं जो लंबित हैं। उनके बारे में क्या कहेंगे ?
नगर निगम के तमाम लंबित कार्यों को गति देंगे। इसके लिए अधिकारियों से सभी गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई है। जरूरत पड़ी तो और भी चर्चा करेंगे। सभी कार्यों को सूचीबद्ध कर उन्हें गति प्रदान करेंगे।

शहर में और भी अनेक समस्याएं है, उनके निस्तारण के लिए क्या योजना बना रहे हैं।
अधिकारियों से सभी विषयों पर चर्चा की जा रही है। हर हाल में जनता की समस्याएं दूर करेंगे। समस्याएं सुलझाने के लिए जरूरत के हिसाब से जनता से भी सुझाव लेंगे। नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी एक बात अच्छी तरह समझ लें कि हमें सरकार ने जनता की समस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी है। हमें हर हाल में जनता को समस्याओं से छुटकारा दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed