फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There are chances of rain for three more days and the temperature will rise again

Gurugram News: तीन दिन और बौछार के आसार फिर बढ़ेगा तापमान

Sun, 11 May 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
There are chances of rain for three more days and the temperature will rise again
एक सप्ताह के भीतर 41 डिग्री पार जाएगा अधिकतम तापमान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में शनिवार को मौसम ने एकदम करवट ली। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और बौछार शुरू हो गई। थोड़ी देर के लिए धूल भरी आंधी भी चली। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

धूल भरी आंधी के चलते दोपहिया वाहन चालकों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सप्ताह के भीतर दो दिन और बौछार की संभावना है। उसके बाद अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री पार पहुंचेगा। शनिवार को बूंदाबांदी के बाद रविवार को बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जोकि 36 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार व मंगलवार को आसमान में हल्के बादल रहेंगे और पारा भी बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को फिर से बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बौछार होगी लेकिन इस दिन तापमान एक डिग्री बढ़कर 39 डिग्री पहुंचना संभावित है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अधिकतम तापमान तो बढ़कर 41 डिग्री से पार जा सकता है लेकिन बृहस्पतिवार को अंधड़ के साथ बारिश की संभावना बताई जा रही है। उसके बाद उमस भी बढ़ेगी। उधर चिकित्सकों का मानना है कि इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस दौरान वायरल या टाइफाइड हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed