फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The youth found dead near KMP in Langra village has been identified.

Gurugram News: लंगड़ा गांव में केएमपी के पास मृत मिले युवक की हुई पहचान

Mon, 15 Dec 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The youth found dead near KMP in Langra village has been identified.
पलवल की आदर्श कॉलोनी का रहने वाला था मृतक, फर्रुखनगर में करता था नौकरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को लंगड़ा गांव में केएमपी के पास झाड़ियों में मृत मिले युवक की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत सड़क दुर्घटना में चोट लगने के कारण हुई है। वहीं, परिवारवालों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने रविवार को डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृत युवक की पहचान पलवल की आदर्श कॉलोनी निवासी तेजपाल के रूप में हुई है। वह फर्रुखनगर क्षेत्र में एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर था। पुलिस की जांच में सामने आया कि तेजपाल बृहस्पतिवार की रात करीब 1 बजे कंपनी में ड्यूटी से घर के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। शनिवार की दोपहर को बिलासपुर थाने की पुलिस को लंगड़ा गांव के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास छानबीन की।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच में पाया कि जिस स्थान पर शव पड़ा था, वह केएमपी रोड की तलहटी में था और केएमपी की सड़क पर तेज रफ्तार वाहन के ब्रेक लगाने से टायरों के निशान बने हुए थे। ऐसे में संभावना है कि मृत युवक तेजपाल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और वह केएमपी की रोड से नीचे आकर झाड़ियों में गिर गया। पुलिस को शव के पास ही टिफिन और एक मोबाइल भी पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि डॉक्टरों के बोर्ड से तेजपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तेजपाल की बाइक की तलाश की जा रही है। परिवार वालों से बाइक के बारे में जानकारी ली गई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है ताकि दुर्घटना के अलावा अन्य कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

------------------------------
ग्वालियर गांव के पास मृत मिली युवती की नहीं हुई पहचान



गुरुग्राम। मानेसर थाना के अंतर्गत बाघनकी रोड पर ग्वालियर गांव (पंचगांव) के पास शनिवार की दोपहर को मृत मिली युवती की रविवार शाम तक पहचान नहीं हो सकी। मृत युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है। मानेसर थाना की पुलिस के अलावा अपराध शाखा की पुलिस भी मामले की छानबीन में लगी है। अभी तक मृत युवती के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवती की किसी अन्य जगह पर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया था।जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मृत युवती की पहचान के लिए गुरुग्राम सहित आसपास जिलों के थानों में गुमशुदा युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है। युवती की हत्या किसी अन्य जगह पर करके शव यहां पर फेंका गया है। जिस स्थान पर युवती का शव मिला है, वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि शव फेंकने वालों के बारे में पता चल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed