{"_id":"628bce36f38ed3183642aefc","slug":"the-young-man-was-beaten-up-after-the-robbery-while-talking-on-the-phone-died-gurgaon-news-noi6502293131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर से बात कर रहे युवक को लूट के बाद पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर से बात कर रहे युवक को लूट के बाद पीटा
विज्ञापन
गुरुग्राम। मंगेतर से मोबाइल पर बात कर रहे युवक से अज्ञात बदमाशों ने रोक कर पर्स व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। घायल युवक की उपचार के दौरान मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने बड़े भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ लूट व हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पानीपत निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह अपने छोटे भाई आशीष के साथ भिवाड़ी की कंपनी में काम करता है। परिवार के साथ वह खरकड़ी में किराये पर रहते हैं, जबकि गांव अलियर में उनकी किराना की दुकान है। इस दुकान पर उनके पिता और भाई बैठते हैं। शनिवार रात उसका छोटा भाई दुकान बंद करके बाइक से गांव आ रहा था। कुछ लोगों ने उसे रोक कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। उसकी मंगेतर मोबाइल पर बात सुन रही थी। अचानक उसका फोन बंद हो गया। मंगेतर ने परिवार वालों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो बाइक अलग मिली और वह झाड़ी में बेहोश मिला। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। एसीप मानेसर सुरेश कुमार का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ लूट व हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
दुकान पर पिता का बंटाता था हाथ
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि आशीष रोजाना कंपनी से वापस आने के बाद पिता के पास दुकान पर चला जाता था। उसके पिता वापस कमरे पर आ जाते थे और रात में वह दुकान बंद करके वापस आता था।