फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The young man slapped the nurse when he stopped smoking in the auto

ऑटो में धूम्रपान करने से रोका तो युवक ने नर्स को थप्पड़ मारा

Wed, 09 Feb 2022 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:53 PM IST
विज्ञापन
The young man slapped the nurse when he stopped smoking in the auto
गुरुग्राम। शेयरिंग ऑटो में धूम्रपान का विरोध करने पर एक निजी बैंक के कर्मचारी ने निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स को थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में थाना सेक्टर-50 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, बाद में जांच में सहयोग देने के आश्वासन पर उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

वजीराबाद की रहने वाली सुमन लता ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि वह आर्टिमस अस्पताल में जनरल ड्यूटी सहायक के तौर पर काम करती है। सोमवार की शाम को वह काम समाप्त होने के बाद शेयरिंग ऑटो से घर लौट रही थी। जब ऑटो सेक्टर-46 के पास ग्रीन वुड सिटी पहुंचा तो उसमें बल्लभगढ़ निवासी युवक वासु सिंह और एक लड़की सवार हुए। लड़का उस समय सिगरेट पी रहा था। उसके सिगरेट पीने से उड़ रहे धुएं से उसे असुविधा हुई तो उसने युवक को सिगरेट पीने से मना किया। इस बात पर वह भड़क गया और सिगरेट फेंकने से इनकार कर दिया। सुमन लता ने लड़के के मुंह से सिगरेट निकाल कर फेंक दी। इस पर वह हमलावर हो गया और उसने नर्स के मुंह पर चांटा मार दिया। इससे उसकी आंख के पास चोट आई है। इस हरकत का विरोध करने पर लड़के ने सुमन लता के साथ मारपीट की। बाद में सुमन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके से ही फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ निवासी आरोपी वासु सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसे बाद में पुलिस ने उसे थाने से ही जमानत दे दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed