फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The young man is threatening to kill if the relationship breaks up

रिश्ता टूटने पर युवक दे रहा जान से मारने की धमकी

Mon, 11 Oct 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The young man is threatening to kill if the relationship breaks up
गुरुग्राम। साउथ सिटी क्षेत्र में शादी का रिश्ता टूटने पर युवती को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि आरोपी से पहले उसका रिश्ता तय हुआ था। लेकिन किसी कारण से टूट गया था। अब वह फोन कर धमकी दे रहा है। शिकायत पर सेक्टर-40 थाना में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिकायत देने वाली 18 साल की युवती बिहार के सीतामढ़ी की मूल निवासी है। इसकी बड़ी बहन की शादी साल 2017 में बिहार के वैशाली निवासी सुलिंदर महतो से हुई थी। लेकिन शादी के तीन महीने बाद ही बहन की मौत हो गई। अब उसकी शादी अपनी बहन के देवर उपेंद्र महतो से तय हुई लेकिन टूट गई थी। रिश्ता टूटने से पहले आरोपी ने युवती के साथ गलत हरकत की थी। जिसकी शिकायत उसने बिहार पुलिस को भी दे दी थी। जिस पर वहां कार्रवाई चल रही है। अब शिकायतकर्ता अपनी मां के साथ साउथ सिटी एरिया में रहकर घरों में सफाई करती है। आरोप है कि अब उपेंद्र फोन कर जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed