{"_id":"620e4f0303eeb53211728aae","slug":"the-work-of-shifting-the-flat-goods-started-gurgaon-news-noi632730789","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं मंजिल से फ्लैट का सामान शिफ्ट करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं मंजिल से फ्लैट का सामान शिफ्ट करने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर 109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के डी टॉवर में रहने वाले अन्य लोगों के फ्लैट से सामान को शिफ्ट करने का काम बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया गया। सामान शिफ्ट करने को पैकेज एंड मूवर्स को लगाया गया है। यह सामान निकालकर अन्य टॉवर में मिले फ्लैट में ले जाया जा रहा है। वहीं सीबीआई जांच और बिल्डर की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय निवासियों का धरना जारी है।
डी टॉवर में रहने वाले करीब 35 परिवार हैं, जो घटना के बाद से दूसरे फ्लैटों में और क्लब हाउस में रहकर रात काटने को मजबूर हैं। घटना के दिन जिन कपड़ों में वह नीचे उतरे थे, उसी में ही कई दिन गुजार दिए। बिल्डर प्रबंधन की ओर से इन लोगों के लिए कुछ फ्लैट खुलवाए गए थे, जिनमें सुविधाएं तक नहीं थीं। अभी ऊपर की मंजिल के फ्लैटों में रहने वाले लोगों के सामान को शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद क्रमवार नीचे के फ्लैटों से सामान निकालने का काम किया जाएगा। जिसमें करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।
तैनात है पुलिस बल
पूरे मामले की सीबीआई जांच और बिल्डर की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर स्थानीय लोगों का धरना अभी जारी है। सोसाइटी के मेनगेट के पास बनाए गए धरना स्थल पर दिनभर लोग बैठे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक कोई टीम सोसाइटी में नहीं पहुंची है। उनकी मांगें जब तक नहीं मानी जातीं हैं, तब तक वह धरने पर ही बैठे रहेंगे।