फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The winning players received a grand welcome.

Gurugram News: विजेता खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

Mon, 05 Oct 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
The winning players received a grand welcome.
केंद्रीय विद्यालय की अंडर-17 बालक टीम ने दिल्ली में जीता राष्ट्रीय खिताब उपलब्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिला का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में गुरुग्राम संभाग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
इस विजेता टीम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायु सेना स्थल गुरुग्राम के कुल 10 खिलाड़ी शामिल थे। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार को गुरुग्राम संभाग में पहुंचे खिलाड़ियों का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन (गुरुग्राम संभाग) के उपायुक्त चंद्रशेखर आजाद ने स्वर्ण पदक विजेता टीम से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, कड़ी मेहनत, समर्पण और बेहतरीन टीम भावना की जमकर सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर इन खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन दूसरे छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले विद्यालय के खेल शिक्षक नवीन राठी को भी उपायुक्त ने माला पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह के दौरान सहायक आयुक्त दीदार सिंह, प्राचार्य विनोद कुमार यादव, उप प्रधानाचार्य अनीता कुमारी और खेल प्रशिक्षक नवीन राठी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed