Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The weather changed but the foreign guests did not return, their families grew.

Gurugram News: मौसम बदला पर नहीं लौटा विदेशी मेहमान, कुनबा बढ़ा

Sat, 16 May 2026 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
The weather changed but the foreign guests did not return, their families grew.
सुल्तानपुर नेशनल पार्क में शाम को टहलता सायरस क्रेन। संवाद
सुल्तानपुर नेशनल पार्क में गूंजी दो नन्हे साइबेरियन मेहमानों की चहक
विज्ञापन

सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। हरियाणा का प्रसिद्ध सुल्तानपुर नेशनल पार्क इन दिनों वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। साइबेरिया से आने वाला एक दुर्लभ सारस क्रेन इस बार गर्मियों का मौसम शुरू होने के बाद भी वापस नहीं लौटा है। आमतौर पर प्रवासी पक्षी सर्दियों के बाद अपने देश लौट जाते हैं, लेकिन इस बार इस सारस ने सुल्तानपुर पार्क में ही अपना डेरा जमाया हुआ है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्रेन के न लौटने की एक बेहद खूबसूरत वजह यह भी है कि इस बार सारस क्रेन ने पार्क में ही दो नन्हे बच्चों को जन्म दिया है। अब पार्क का पूरा माहौल इन दो नन्हे मेहमानों की चहक से गुलजार है।
विज्ञापन


सुबह और शाम के समय यह सारस क्रेन अपने बच्चों के साथ खुले मैदानों में घूमता दिखाई देता है। बच्चों के करीब आने पर भी यह पक्षी काफी सहज रहता है, जिसे देखकर यहां आने वाले बच्चे और पर्यटक बेहद उत्साहित हैं। सैलानी इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। वन विभाग वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और इन पर लगातार नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया का सबसे लंबा उड़ने वाला पक्षी
सारस क्रेन दुनिया का सबसे लंबा उड़ने वाला पक्षी माना जाता है। यह मुख्य रूप से नहरों, दलदलों, तालाबों और अन्य आर्द्रभूमि क्षेत्रों में निवास करता है। कई बार यह मानव बस्तियों के आसपास भी दिखाई देता है। यह पक्षी दक्षिण-पूर्व एशिया, उत्तरी भारत और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। सारस क्रेन को सबसे कम सामाजिक प्रजातियों में गिना जाता है, जो प्रायः जोड़ों या छोटे समूहों में रहते हैं। ये एकपत्नी पक्षी होते हैं और जीवनभर एक ही साथी के साथ रहते हैं। इनके घोंसले आर्द्रभूमि या पानी भरे धान के खेतों में बनाए जाते हैं।
मरम्मत कार्य के चलते सुल्तानपुर पार्क 30 सितंबर तक बंद

सुल्तानपुर नेशनल पार्क को 16 मई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान पार्क में मरम्मत कार्य किया जाएगा। चारों तरफ की जर्जर दीवारों की वजह से बाहर के पशु अंदर आ जाते थे, जिसे देखते हुए सुरक्षा सुधार और संरचना मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। पर्यटकों को इस अवधि में प्रवेश नहीं मिलेगा।

पार्क को 16 मई से बंद किया गया है। इस दौरान पार्क में मरम्मत कार्य किया जाएगा। विशेष रूप से दीवारों की मरम्मत होगी, जिनकी हालत काफी खराब हो चुकी है, जिससे सुरक्षा और संरचना सुधार कार्य जरूरी हो गया। -राज कुमार जांगड़ा, वन्यजीव संरक्षक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article