फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The thrill of Kho-Kho and Kabaddi will be seen in the block level sports competition.

Gurugram News: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खो-खो और कबड्डी का दिखेगा रोमांच

Fri, 17 Jul 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
The thrill of Kho-Kho and Kabaddi will be seen in the block level sports competition.
गुरुग्राम। जिले में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जहां विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए 20 तारीख को आवश्यक दस्तावेजों को जमा किया जाएगा। इसी दिन सभी वर्गों के खिलाड़ियों के लिए एक-एक राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 21 और 22 तारीख को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए खो-खो और कबड्डी के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। सहायक शिक्षा अधिकारी खेल जगदीश अहलावत ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्यों को नोडल अधिकारी (कन्वेनर) बनाया गया है, जो प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए जिम्मेदार होंगे। 20 जुलाई को प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। सभी स्कूलों को बता दिया गया है कि सभी आवश्यक दस्तावेज 20 जुलाई को जमा करवा दिया जाए, ताकि सभी खिलाड़ी भाग ले सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed