फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The threat of dengue is increasing in the district, fogging is limited to orders

Gurugram News: जिले में बढ़ रहा डेंगू का खतरा, फॉगिंग आदेशों तक सिमटी

Mon, 14 Jul 2025 05:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
The threat of dengue is increasing in the district, fogging is limited to orders
बारिश के बाद पानी जमा होने से अधिक खतरा, नागरिक अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बारिश होने से विभिन्न इलाकों में पानी जमा होने से डेंगू खतरा बढ़ गया है। मच्छर जनित बीमारियों के मामले आने भी शुरू हो गए हैं लेकिन जिले में फॉगिंग सिर्फ आदेश तक ही सिमट कर रह गई है। जिले में अब तक डेंगू के सात मामले मिल चुके हैं। इसके बावजूद जिले में फॉगिंग नहीं की जा रही है।
मानसून की शुरुआत से ही डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को मच्छरों के प्रजनन को रोकने और डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए प्रयास करते रहने की सलाह दी है। सेक्टर-57 के आरडब्ल्यूए प्रधान रोशन लाल यादव ने बताया कि बारिश होने के बाद कम से कम एक बार फाॅगिंग होना जरूरी होता है। इस साल अब तक एक बार भी फॉगिंग का छिड़काव नहीं किया गया है। वहीं, सेक्टर-41 के दिनेश चालिया ने बताया कि इसके लिए संबंधित विभाग को छिड़काव कहा गया है, जिससे लार्वा न पनपने पाए।
विज्ञापन

20 प्रतिशत बुखार के मरीज बढ़े
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बुखार व खांसी के मरीजों में इजाफा देखने मिल रहा है। सामान्य दिनों के मुताबिक वर्तमान में 20 प्रतिशत मरीज बुखार के बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक कुल सात डेंगू व चार मलेरिया के मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को 22 लोगों की डेंगू की जांच की गई थी, अब तक 1,301 लोगों की जांच की जा चुकी है। विभाग की ओर से सोमवार को 10,758 घरों में जांच की गई थी, इस दौरान 260 लोगों में डेंगू की जांच की गई। टीम द्वारा 177 लोगों को नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
शहर में फॉगिंग के छिड़काव के लिए जरूरत की दवाइयां नगर निगम को उपलब्ध करा दी गई हैं। साथ ही लोगों से हफ्ते में एक दिन ड्राई डे मनाने के लिए कहा जा रहा है। - विकास स्वामी, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article